आज एक बार फिर 'इन्सान' ने रावण को जला दिया। हर वर्ष की तरह भारी भीड़ जुटी जलते हुए रावण को देखने के लिए।
मैं चंडीगढ़ अपने ऑफिस से लौट रहा था तो कई जगह रस्ते में रावण के पुतलों को खड़े तो कई जगह उन्हें जलते हुए देखा। लोगों की भीड़ उनके आस-पास विचरण कर रही थी। मैं सोचने को मजबूर हो गया कि - रावण कौन है? 'हम' (आज का इन्सान) या वो जिसका वध 'राम' ने किया था या फिर ये जिसे हम हर वर्ष जलाते हैं?
गाड़ी ड्राइव करते हुए पूरे रास्ते मैं यही सोचता रहा कि कितना फर्क है उस रावण में और "आज के रावण" यानि इन्सान में। एक वो रावण था जिसने दो माह से अधिक समय तक सीता को अपनी कैद में रखने के बावजूद उसे छुआ तक नहीं था और एक आज का रावण (इन्सान) है, जो देवी रूपा मासूम बच्चियों को भी नहीं बख्शते।
कितना अंतर है उस रावण और आज के इन्सान में। आज के इन्सान को सड़क पर चलती लड़कियों को निहारते हुए बुरी नजर से देखते हुए तो उसे अपनी बहन, बेटी, माँ याद नहीं आती, लेकिन जब उनकी बहन-बेटी को कोई देखता है या उनसे रिश्ता बनाता है यानि भागकर शादी करता है तो वही 'इन्सान' दोनों का खून करने से भी नहीं कतराता।
आखिर यह दोहरी मानसिकता क्यों? फिर रावण कौन है? आज का इन्सान जो दोहरी मानसिकता में जीता है वो या वो जिसने अपनी कैद में होने के बावजूद भी सीता को छुआ तक नहीं था। आज का इन्सान जो जन्म से पहले गर्भ में ही कन्या भ्रूण हत्या करता है, क्या वह रावण नहीं है?
फिर हमें क्या अधिकार है कि हम हर साल रावण का पुतला फूंकते हैं। कोई नहीं सोचता कि रावण कौन था? कोई ध्यान नहीं देता कि रावण चारों वेदों का ज्ञाता था। वह चरित्र का पाक-साफ आदमी था। धर्म -कर्म में उसका आज कोई मुकाबला नहीं कर सकता। फिर भी हम उसका पुतला फूंकते हैं। धिक्कार है हम पर, हम एक मुह वाले उसे दस मुह वाले, हमसे कहीं अधिक अच्छे आदमी का पुतला फूंकते हैं।
आप कहेंगे मैं रावण को अच्छा इन्सान बताने लगा। किसी आरएसएस वाले ने मेरा ब्लॉग पढ़ लिया तो हो सकता है मेरे खिलाफ धार्मिक भावना भडकाने का केस भी ठोक दे। लेकिन मैं ये बता देना चाहता हूँ कि आज के इंसानी करेक्टर से तो वो रावण ही अच्छा था। ये दिगर बात है कि उस रावण ने अपनी एक जिद्द और अहम् की खातिर अपनी सेना, रिश्तेदारों को बलि का बकरा बना दिया, लेकिन उसे भी अपने किये का फल भुगतना पड़ा और देखो इतना फल भुगता कि अत्यधिक विद्वान होने के बावजूद आज तक बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में इंसानी कोप का शिकार होना पड़ रहा है।
आज के इन्सान को फिर भी समझ नहीं आ रहा कि उस विद्वान को अपनी गलतियों के लिए इतनी बड़ी सजा भुगतनी पड़ रही है तो आज सिर से पैर तक अपराध और बुरे कर्मों में फंसे इन्सान को भयंकर सजा भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।
मेरा ये मानना है कि आज प्रत्येक इन्सान की सोच में रावण बसता है और उस विद्वान रावण का पुतला फूंकने से पहले हमें अपने अन्दर के रावण को फूंकना होगा, तभी हम उस रावण का पुतला फूंकने के अधिकारी होंगे।
आपका
जीतेंदर जीत सैनी